Breaking

revanchal times new

बड़ा हादसा....मंडला के मजदूर की मौत....3 हुये घायल...f.i.r. को लेकर प्रदर्शन

कल नेपियर टाउन स्थित एक कांप्लेक्स निर्माण में मिट्टी धसकने से 4 मजदूर घायल हो गए थे जिनमें से एक मजदूर कि कल ही शाम को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वही एक मजदूर अभी भी गंभीर रूप से घायल है।


मजदूर की मौत को लेकर मजदूर के परिजन एवं साथियों ने आज जबलपुर हॉस्पिटल की मरचुरी के के बाहर उस समय सबके सामने खड़े होकर प्रदर्शन चालू कर दिया जब उसे पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा था। तभी मृतक 24 वर्षीय बृजेश गोठारिया जो कि मंडला जिले का निवासी था उसके पिता एवं साथियों का कहना था। कि जब तक सुनील जसूजा के ऊपर एफ आई आर दर्ज नहीं होती तब तक वह पोस्टमार्टम के लिए शव को नहीं ले जाने देंगे। जिसके बाद ओमती थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। तथा बड़ी मुश्किल से परिजन एवं साथियों को समझा कर वहां से पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया यह पूरा मामला जबलपुर हॉस्पिटल मैं कल घायल हुए मजदूर एवं मृतक के परिजनों के पहुंचने के उपरांत हुआ। वहीं पुलिस थाने में पदस्थ एसआई सतीश झारिया ने बताया की मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और इसमें जो दोषी होगा उसके ऊपर कार्यवाही की जाएगी फिलहाल मामला पूरी तरह से जांच भी ले लिया गया है


Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new