Breaking

revanchal times new

Corona को भगाने के लिए बाबा जी ने किया यज्ञ, ऐसे पढ़ा 'मंत्र' कि सुनकर घबरा गए लोग



देशभर में कोरोना का प्रकोप अभी भी तक शांत नहीं हुआ है, ऐसे में कोरोना से निजात पाने के लिए लोग दवाई के साथ-साथ हवन और यज्ञ का सहारा ले रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो हमें सोशल मीडिया में देखने को मिला. जिसमें एक बाबा को कोरोना को भगाने के लिए यज्ञ करता नजर आ रहा है. इस यज्ञ की सबसे खास बात ये है कि कोरोना को बचाने के लिए बाबा जिन मंत्रों का जाप कर रहा है वह सुनकर हर कोई हैरान है. इस वीडियो को देखकर आप भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम के अलावा ट्विटर पर भी कई यूजर्स ने शेयर किया है. इस वीडियो को आशी अंबेडकर नाम की एक ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, कैसे-कैसे मार्केट में नमूने आते हैं अब करोना भगाने वाला नया तांत्रिक! इसका करोना के साथ दिमाग का भी इलाज होना चाहिए! इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाबा कोरोना वायरस बीमारी को भगाने के लिए एक बाबा यज्ञ कर रहा है.

बाबा को अग्नि के सामने अनुष्ठान करते और मंत्रों का पाठ करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में बाबा को "ओम कोरोना कोरोना कोरोना भाग भाग भाग स्वाहा" का उच्चारण करते हुए और आहुति देते हुए देखा और सुना जा सकता है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new