Breaking

revanchal times new

तेंदूपत्ता तोड़ने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करायें



मण्डला 17 मई 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने पूर्व सामा. वन वनमण्डलाधिकारी, पश्चिम सा. वनमण्डलाधिकारी, उत्पादन वनमण्डलाधिकारी एवं संभागीय प्रबंधक मोहगांव परियोजना मण्डल को आदेशित किया है कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के कारण जिले में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में दिन प्रतिदिन लगातार वृद्धि हो रही है जिससे यह आवश्यक हो गया है कि तेंदूपत्ता तोड़ने वाले श्रमिकों एवं उनके परिवार के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुये शासन द्वारा जारी कोविड-19 गाईड-लाईन का पालन कराया जाना है।

कलेक्टर ने कहा है कि तेंदूपत्ता तोड़ने वाले श्रमिकों के कार्य के दौरान मॉस्क लगाना एवं सोशल डिस्टेशिंग का पालन कराया जाना सुनिश्चित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new