BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बिछिया क्षेत्र में कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराएं- हर्षिका सिंह कलेक्टर ने ली बिछिया जनपद की ग्राम पंचायतों की बैठक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 17, 2021

बिछिया क्षेत्र में कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराएं- हर्षिका सिंह कलेक्टर ने ली बिछिया जनपद की ग्राम पंचायतों की बैठक



मण्डला 17 मई 2021


 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बिछिया जनपद की पंचायतों में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने बिछिया जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में कोरोना संक्रमण की स्थिति की पंचायतवार स्थिति जानी। उन्होंने सिझोरा एवं अंजनिया में कोरोना संक्रमण के अधिक मामले होने पर पंचायतों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कोरोना कर्फ्यू के दिशा निर्देशों का क्षेत्र में सख्ती से पालन करें कराएं। उन्होंने एसडीएम सुलेखा उइके को निर्देशित किया कि क्षेत्र में कोरोना कर्फ्यू को सख्ती से लागू करें। कलेक्टर ने बिछिया जनपद के 10 से अधिक संक्रमित मामले वाली पंचायतों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सिझोरा एवं अंजनिया के सचिव से पंचायत के कोरोना संक्रमण के कारण एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के पालन की जानकारी ली। उन्होंने सिझोरा एवं अंजनिया में किल कोरोना के तहत संपन्न हुए सर्वे, मेडिकल किट वितरण तथा संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी संदिग्धों को संबंधित क्षेत्र के कोविड केयर सेंटर में तत्काल भर्ती कराएं। ग्राम पंचायतों में कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन करायें। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे क्षेत्र जहां पर कोरोना के मामले नहीं हैं वहीं पर मनरेगा के कार्य संचालित करें। उन्होंने पीडीएस वितरण के संबंध में भी स्थानीय अमले से जानकारी ली। कलेक्टर ने सीईओ जनपद से बिछिया जनपद के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि जहां कोरोना का एक भी मामला नहीं है वहीं पर कार्य संचालित रखें। उन्होंने घर-घर सर्वे कराकर मेडिसिन किट वितरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आगामी 10 दिनों में कोरोना नियंत्रण के लिए जारी दिशा निर्देशों के पालन से क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी लाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने एसडीएम सुलेखा उइके को बिछिया जनपद के संबंधित समस्त पंचायतों के पंचायतवार रिव्यू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वनग्राम एवं दूरस्थ टोला से भी कोरोना जांच कराएं तथा जरूरी उपचार दें। कलेक्टर ने खटिया एवं मोचा में कोरोना संक्रमण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 18 एवं 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को कोविड वेक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें तथा स्वयं सुरक्षित रहते हुए कोरोना नियंत्रण के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन कराएं।

No comments:

Post a Comment