Breaking

revanchal times new

कलेक्टर ने की एनजीओ के साथ बैठक

मण्डला 17 मई 2021





कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के सभी एनजीओ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी एनजीओ से आग्रह किया कि कोरोना संकट में सभी जन जागरूकता का कार्य प्रभावी रूप से करें। सभी एनजीओ अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत सहयोग कर करुणा नियंत्रण में प्रशासन का सहयोग करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में एनजीओ के सहयोग से कोरोना नियंत्रण के लिए विशेष कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि सभी एनजीओ ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना नियंत्रण के लिए विशेष सहयोग करें। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा द्वारा किल कोरोना अभियान तहत प्रत्येक घर के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच, मेडिसिन किट का वितरण, वैक्सीनेशन की जानकारी दी जा रही है। ऐसे में एनजीओ इन कार्यों में भी सहयोग कर कोरोना नियंत्रण में अपना सहयोग दे सकते हैं। कलेक्टर ने सभी एनजीओ से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए व्यापक जन जागरण की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में शीघ्र 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए कोविड टीकाकरण प्रारंभ किया जाएगा। संबंधित एनजीओ इस संबंध में भी प्रशासन की मदद कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उपार्जन तथा निःशुल्क राशन वितरण का कार्य में प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है। श्रीमती सिंह ने सभी एनजीओ से कहा कि ग्रामीण स्तर पर कोरोना नियंत्रण के लिए शासन से जारी दिशा निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने में सहयोग करें। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, मॉस्क के सही उपयोग, लगातार हाथ धोने एवं 2 गज की दूरी आदि के बारे में जागरूक करने करें। उन्होंने दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में भी सभी एनजीओ का सक्रिय सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अनेक प्रकार के नवाचारों के माध्यम से भी कोरोना नियंत्रण में एनजीओ सहयोग करें। बैठक में नाबार्ड के जिला प्रमुख श्री अखिलेश वर्मा एवं जिले के में कार्यरत सभी एनजीओ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new