Breaking

revanchal times new

जिले के 114174 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 17 करोड़ से अधिक की राशि वितरित



मण्डला 17 मई 2021

 

जिला वनोपज सहकारी यूनियन पश्चिम मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 मई 2021 को मुख्यमंत्री म.प्र. शासन एवं माननीय वनमंत्री महोदय म.प्र. शासन के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तेन्दूपत्ता सीजन वर्ष 2019 की समस्त तेन्दूपत्ता सीजन वर्ष 2017 की भुगतान हेतु शेष समितियों के बोनस की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से हितग्राहियों के खाते में जमा की गई जिसमें मण्डला जिला अन्तर्गत पूर्व एवं पश्चिम जिला यूनियन मण्डला के कुल 38 प्राथमिक वनोपज समितियों के 114174 तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 17,59,96,000/- (सत्रह करोड़ उनसठ लाख छियानवे हजार) की राशि वितरित की गई। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के समस्त तेन्दूपत्ता संग्राहकों को कोविड-19 के संबंध में सावधानी बरतने हेतु समझाईश दी गई तथा वर्तमान में तेन्दूपत्ता संग्रहण कार्य को कोविड-19 के दृष्टिगत रखते हुए सामाजिक दूरी बनाते हुये अच्छी गुणवत्ता का तेन्दूपत्ता अधिक से अधिक संग्रहण हेतु समझाईश दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new