Breaking

revanchal times new

अनोखा मामला जहां टूटे पाइप को रिपेयर करने के लिए मांगे 4 लाख रूपये



जब भी कभी घर में किसी पाइप में टूट-फूट हो जाती हैं तो उसकी रिपेयरिंग के लिए प्लंबर को बुलाया जाता हैं जिसे उसके काम का एक नियत भुगतान किया जाता हैं। लेकिन इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया ब्रिटेन से जहां एक प्लम्बर ने टूटे पाइप को रिपेयर करने के बदले चार लाख का बिल थमा दिया। इसे सुनकर ही सभी सोच में पड़ जाते हैं क्योंकि कई लोगों का तो चार लाख में नया घर बन जाता हैं। लेकिन इसके उलट प्लम्बर का कहना था कि में अपने इस काम के चाहूँ तो करोड़ों भी मांग सकता हूँ।
मिली जानकारी के तहत 23 का युवक एश्ले जो पेशे से एक छात्र हैं उनके किचन के सिंक का पाइप टूट गया था। ऐसे में पाइप टूटने के कारण किचन में काफी पानी भर गया था। इसी के चलते उसने एम पीएम प्लम्बर सर्विस से प्लम्बर मेहदी पैरवी को बुलाया। इस मामले में एश्ले ने बताया कि 'जब मैंने शुरुआत में पैसे के बारे में पूछा तो उसने उस बात को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया। वह अपने काम में लगातार बिजी रहा। उसके बाद काम करने के बाद उसने जो बिल दिया उसे देखकर मैं चौंक गया।' आगे एश्ले ने बताया कि, ''बिल 3900 पाउंड्स यानी चार लाख रुपए का था। वह तुरंत सारे पैसे मांगने लगा। उसके बाद हम दोनों के बीच बहस हो गई।'

वहीँ एक इंटरव्यू के दौरान प्लम्बर मेहदी ने कहा कि ''मैं अपनी सर्विस के एक घंटे के एक करोड़ भी मांग सकता हूं और मुझे ऐसा नहीं लगता है कि इससे किसी को कोई फर्क पड़ना चाहिए। मुझे जो जानकारी और अनुभव है मैं उसी हिसाब से चार्ज करता हूं।'' इसी के साथ एनडी प्लम्बिंग सर्विस के प्लंबर नील डगलस का कहना है कि ''वह ज्यादा से ज्यादा 25 हजार रुपए ले सकता था। लेकिन, उसने छात्र को लूटने की कोशिश की।''

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new