Breaking

revanchal times new

कोरोना के कारण आईपीएल 2021 अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित



नई दिल्ली| देश में बढ़ते कोरोना के मामले और इसकी चपेट में कई खिलाड़ियों और सपोटिर्ंग स्टाफ के आने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14 वें सीजन को अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला पिछले कुछ दिनों से आईपीएल टीमों के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद लिया गया है।
आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह फैसला सभी हितधारकों, खिलाड़ियों, टीम सपोर्ट स्टाफ और अधिकारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है।

मंगलवार को ही सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋिद्धिमान साहा और दिल्ली कैपिटल्स के लेग स्पिनर अमित मिश्रा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हैदराबाद को 14 वें सीजन में अपना अगला मुकाबला मंगलवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना था। लेकिन अब यह मैच भी नहीं खेला जाएगा।

साहा से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज संदीप वारियर जबकि चेन्नई सुपर किंग्स टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) काशी विश्वनाथन, गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी और टीम बस का क्लीनर शामिल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new