रेवांचल टाइम्स :- कोरोना महामारी के दौरान कुछ लोग आपदा में अपनी बेईमानी वाली कमाई के अवसर देख रहे हैं, लेकिन इससे उलट कुछ लोग व समाजसेवी संगठन इस आपदा को सेवा के अवसर के रूप में देख रहे हैं। इसी तारतम्य में कोरोना संक्रमण के चलते नैनपुर 100 बिस्तर अस्पताल में अधिक भीड़ व भीषण गर्मी को देखते हुए, एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन मास्क की कमी को देखते हुए नैनपुर नगर पालिका अध्यक्ष नरेश चंद्रोल ने वाटर कूलर एवं ऑक्सीजन मास्क अस्पताल को भेंट किया।
नैनपुर नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि नैनपुर सामुदायिक 100 बिस्तर अस्पताल में सस्पेक्टेड कोरोना पेशेंट भर्ती किए जा रहे हैं, चूंकि इस समय मौसम में अधिक गर्मी होने की वजह से ठंडे पानी की अधिक आवश्यकता होती है।
ठंडे पानी के लिए मरीज के अटेंडर के लिए यहां किसी प्रकार की सुविधा नहीं थी जिससे उन्हें बहुत परेशानी होती थी। इसे देखते हुए नैनपुर नगर पालिका अध्यक्ष ने इस स्थिति में वाटर कूलर की उपलब्धता को समझते हुऐ तत्काल 100 बिस्तर अस्पताल में वाटर कूलर की व्यवस्था करवाई है।
वही लगातार ऑक्सीजन मास्क की समस्या सामने आ रही थी जिसकी पूर्ति करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने ऑक्सीजन मास्क भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 100 बिस्तर अस्पताल को भेंट किया।
नगर पालिका अध्यक्ष समय-समय पर 100 बिस्तर अस्पताल जिसे वर्तमान में कोविड केयर सेंटर बनाया गया है ऐसे में नगर पालिका अध्यक्ष यहां होने वाली समस्याओं का जायजा लेते रहते हैं, एवं संसाधनों की कमी होने पर तत्काल व्यवस्था करते हैं, इस्से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए 5 ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था भी की गई थी।
नगर पालिका अध्यक्ष ने भूतपूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहित झरिया की मौजूदगी में वाटर कूलर एवं ऑक्सीजन मास्क नगर सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग के बी.एम.ओ. सुरेंद्र वरकडे को भेंट किया।
डॉ सुरेंद्र वरकडे एवं उपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारियों में नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और कहा कि,
वाटर कूलर लगने से रोगियों के परिवार जन एवं आने जाने वाले लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध होगा। एवं लगातार ऑक्सीजन मास्क की कमी को लेकर भी काफी दिक्कतें हो रही थी जिसकी अध्यक्ष द्वारा पूर्ति की गई है जिसके लिए सभी ने नगर पालिका अध्यक्ष के कार्य की सराहना की और उनका धन्यवाद दीया।
✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट ✒️


No comments:
Post a Comment