Breaking

revanchal times new

सिल्लोर में 2 माह से नही मिला गरीबों राशन



रेवांचल टाईम्स- शासन-प्रशासन के द्वारा गरीब,मजदूर, लाचार, विकलांग तथा जरूरतमंद लोगों को निशुल्क तीन माह का राशन वितरण करने के लिए पूरा विभागीय अमला लगा हुआ है। जिससे कफ्र्यू के दौरान लोगों को राशन मिल सके। और परेशानियों से बचा जा सके। इसी तारतम्य में जनपद पंचायत कुरई अंतर्गत ग्राम पंचायत सिल्लौर के ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें 2 माह से राशन नही मिल रहा है। इस वैश्विक महामारी कोरोना में गरीब मजदूर वैसे भी परेशान है और ऊपर से सोसायटी की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को राशन नही बट रहा। लोगों के घर से उधार मांग कर काम चला रहे राशन कार्डधारी। शासन के नियमों का सेवा सहकारी समिति के द्वारा पलीता लगाया जा रहा है। ग्राम पंचायत सिल्लौर के ग्रामीणजन परेशान हो रहे है। परंतु समिति द्वारा राशन का वितरण नही किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द राशन का वितरण कराया जाये।

ग्रामीणों ने बताया 2 माह पहले रवि गोस्वामी सेल्समेन था उसे हटा कर सुरेश सोनी को सेल्समेन बनाकर लाया गया मगर उन्होंने अभी तक राशन नही दिया सुरेश सोनी से जब ग्रामीणों ने बात की तो उन्होंने स्वस्थ खराब होने की बात कही।

अब यदि सुरेश सोनी का स्वस्थ खराब है तो समिति प्रबंधक को वहा किसी और से राशन वितरण की व्यवस्था करना चाहिए था मगर प्रबंधक को गरीबों की सुध लेने की फुरसद ही नही है।लोग बताते है कि वे तो कई कई दिन चक्कीखमरिया भी नही आते उनके लगाए कमज़्चारियों से ही काम कराते रहते है।

सुरेश सोनी अस्वस्थ है इसलिए राशन वितरण नही हो पाया था 1-2 दिन में वितरण की व्यवस्था करा दी जाएगी।


रामभरोस सनोडिया

समिति प्रबंधक

सेवा सहकारी समिति चक्कीखमरिया


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

9893880393

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new