रेवांचल टाईम्स - अपर कलेक्टर सुनीता खण्डाइत द्वारा कोविड-19 के नियंत्रण हेतु स्थापित धूमा चैकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया
जिले में प्रवेश करने वाले अंतर्राज्जीूय, अंतर्जिला मार्गों से अनावश्यक आवागमन करने वाले लोगों की सघन जांच की जांच कर वाहनों को वापस भेजा जा रहा है
कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु सिवनी से नागपुर, सिवनी से जबलपुर, सिवनी से छिंदवाडा, सिवनी से बालाघाट, सिवनी से मण्डला, सिवनी से नरसिंहपुर की ओर जाने वाले समस्तय मार्गों पर सघन जांच अभियान चलाया जाकर अनावश्यक रूप से जिले में प्रवेश करने वाले समस्त वाहनों को जिले की सीमा से ही वापस भेजा जा रहा है ।
नागरिकों से अपील है कि 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग कोविड 19 वैक्सीनेशन अवश्य कराएं । मास्क या गमछा अवश्य पहनें । सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें । साबुन या सेनीटाइजर से बार-बार हाथ साफ करें । अत्यावश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें । होम कोरोनटाइन/होम आइसोलेशन का पालन करें । कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम संबंधी व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग प्रदान करें एवं अप्रिय स्थिति का सामना करने से बचें ।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

