Breaking

revanchal times new

अब डिंडौरी में चीता ने बकरी चराने गई महिला को बनाया अपना शिकार ....

 


डिंडौरी. जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बकरी चराने गई एक महिला पर चीता ने अचानक हमला कर दिया. चीते के हमले से महिला घायल हो गई. जिसके बाद घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है.

घटना शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शक्ति भगदु की

यह घटना शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शक्ति भगदु की है. महिला बकरियों को चरने के लिए छोड़कर कच्ची सड़क की पुलिया के नीचे छांव में बैठकर आराम कर रही थी. तभी घात लगाए बैठे चीते ने महिला पर हमला कर दिया. जैसे-तैसे महिला अपनी जान बचाकर वहां से भागी. उसे शहपुरा स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. चीता ने महिला की बकरी को अपना निशाना बनाया है. बताया जाता है कि चीता बकरी का शिकार करने के लिए छिपा बैठा था. महिला उसकी जद में आ गई.

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new