Breaking

revanchal times new

किल कोरोना अभियान में घर-घर तक करायें दवाइयों का निःशुल्क वितरण- हर्षिका सिंह कलेक्टर ने किल कोरोना अभियान से संबंधित बैठक में दिए निर्देश



मण्डला 29 अप्रैल 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने किल कोरोना अभियान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि किल कोरोना अभियान का अपने क्षेत्रों में गंभीरता एवं सघनता से संचालन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि अभियान को लगातार प्रभावी बनाए रखें, अभियान के माध्यम से घर-घर जाकर सर्वे सुनिश्चित कराया जाए। कलेक्टर ने कहा कि घर के प्रत्येक सदस्य का स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित हो। इसी प्रकार घर के किसी भी सदस्य को स्वास्थ्य समस्या होने पर उन्हें तत्काल दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाए। दवाई वितरण का कार्य लगातार जारी रखें। श्रीमती सिंह ने कहा कि यदि किसी परिवार में कोरोना संक्रमित मरीज मिलता है तो उस परिवार के सभी सदस्यों का सैंपल कराते हुए उन्हें आइसोलेशन कराने की प्रक्रिया अपनाएं तथा तत्काल दवाइयां भी उपलब्ध कराएं। श्रीमती सिंह ने कहा कि अब सभी संक्रमित मरीजों को संबंधित क्षेत्र के कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को ग्रामीण क्षेत्रों में सभी मामलों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि कोविड केयर सेंटर में सभी जरूरी व्यवस्थाएं एवं साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।





Post a Comment

Previous Post Next Post