कलेक्टर ने निर्देशित किया कि कोरोना कर्फ़्यू के मद्देनजर शासन से आगामी 3 माह का निःशुल्क राशन वितरण सुनिश्चित कराया जाना है। ऐसे में सभी एसडीएम अपने निजी अमले के माध्यम से राशन वितरण की व्यवस्था बनाएं। राशन वितरण के दौरान कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराएं। मनरेगा के संचालित कार्यों में संक्रमित परिवार का सदस्य संलग्न ना किया जाए। उन्होंने सीईओ जनपद को इस संबंध में विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित रखें। किल कोरोना अभियान के तहत लगातार दवाई वितरण सुनिश्चित कराएं। इसी प्रकार कोरोना कर्फ़्यू के दिशा-निर्देशों का लगातार पब्लिक अनाउंसमेंट कराएं तथा चलित गाड़ियों के माध्यम से दवाइयों का वितरण भी सुनिश्चित कराएं। श्रीमती सिंह ने सभी सीईओ जनपद से उनके क्षेत्र में पेयजल एवं अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और उन्हें कहा कि किसी भी क्षेत्र में पेयजल से संबंधित समस्या होने पर तत्काल जिला प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने सभी सीईओ जनपद को निर्देशित किया कि पंचायत स्तर पर कोरोना कर्फ़्यू एवं होम आइसोलेशन का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए।