BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रेलवे ने रद्द की कई ट्रेन पढि़ए आखिर कौन-कौन सी ट्रेन हुई रद्द lockdown- effect - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, April 28, 2021

रेलवे ने रद्द की कई ट्रेन पढि़ए आखिर कौन-कौन सी ट्रेन हुई रद्द lockdown- effect



देश में कोरोना के मामलों की बढ़ती स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में लॉकडाउन का ऐलान किया गया था। वहीं, इस लॉकडाउन के दौरान भारतीय रेलवे और हवाई यात्राओं के रद्द होने का भी ऐलान किया गया था, लॉकडाउन के दौरान देखते होते कुछ रूटों पर ट्रेने चलाने का फैसला लिया गया था। तब से अब तक देश में कई ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं। यहां तक की देशभर में ट्रेनों का 70% संचालन शुरू किया जा चुका है। वहीं, अब रेलवे ने एक बार फिर कुछ ट्रेनों को रद्द करने का ऐलान कर यात्रियों को बड़ा झटका दे दिया है।


20 से ज्यादा ट्रेनें रद्द :

दरअसल, देश भर में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को मद्देनजर रखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा देशभर की 20 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। था। रेलवे ने वर्तमान में चल रही इन ट्रेनों में से 20 से ट्रेनों को कुछ दिनों के लिए रद्द करने की जानकारी दी है। बता दें, रेलवे ने वर्तमान समय में चल रही ट्रेनों में से इन स्पेशल ट्रेनों को 27 अप्रैल से लेकर 12 मई के बीच रद्द करने का ऐलान किया है। हालांकि, इस दौरान भी देश में चल रही सभी बाकी की यात्री ट्रेने और मालगाड़ियां अपने समयानुसार चलेंगी।


रेलवे का ऐलान :

यदि आप कहीं आने जाने का प्लान बना रहे है या अपने कहीं जाने के लिए टिकिट की बुकिंग करा ली है तो, पहले चेक जरूर करलें कही आपकी ट्रेन भी कैंसिल तो नहीं हो गई है। क्योंकि, रेलवे ने कोरोना के चलते आरही दिक्कतों को मद्देनजर रखते हुए इन ट्रेनों को रद्द करने का ऐलान किया हैं। इसके अलावा कई राज्यों में लगे लॉकडाउन की वजह से भी इन ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। यह ट्रेनें आज यानी 27 अप्रैल से लेकर 12 मई तक के लिए कैंसिल की गई है। दक्षिण मध्य और सेंट्रल रेलवे ने इस बारे में जानकारी ट्वीट कर दी। साथ ही रेलवे ने कैंसिल की गई ट्रेनों की लिस्ट भी जारी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे ने बहुत कम यात्रियों के कारण 40 रेल सेवाऐं अग्रिम आदेशों तक रद्द कर दी हैं।

No comments:

Post a Comment