Breaking

revanchal times new

इस दिन जारी होगी CBSE 12वीं की परीक्षा की डेटशीट....... पढ़िए जरूरी खबर



देश में कोरोना संक्रमण के हालात (Corona Cases In India) को देखते हुए सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं स्थगित (CBSE 12th Board Exam Postponed) कर दी गई हैं. जून में परीक्षा की नई डेटशीट पर विचार किया जाएगा.
सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षाओं के संबंध में फैसले का इंतजार
फिलहाल के लिए स्थगित हैं परीक्षाएं
छात्रों की सेहत के हित में लिया गया फैसला


शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने 14 अप्रैल को सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं रद्द (CBSE 10th Board Exam 2021 Cancelled) और 12वीं की स्थगित (CBSE 12th Board Exam 2021 Postponed) कर दी थीं. यह फैसला देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण (Corona Cases In India) को देखते हुए लिया गया था. सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) के फैसले के बाद आईसीएसई बोर्ड (ICSE Board) और कई राज्य बोर्ड ने भी छात्रों और शिक्षकों की सेहत (Health) को देखते हुए यही फैसला लिया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post