Breaking

revanchal times new

विधायक चौधरी की माँग पर पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद ने दिये चौरई विधानसभा में 24 ऑक्सीजन सिलेंडर...



रेवांचल टाईम्स :- चौरई व बिछुआ कोविड सेंटरो को  दिये 12-12 सिलेंडर चौरई विधानसभा क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते लगातार कोरोना से पीड़ितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बढ़े इंफेक्शन के मरीजों को साँस लेने में तकलीफ व उनके ऑक्सीजन लेबल कम होने के कारण ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता लगातार बनी हुई है।  वर्तमान में चौरई में गुरुवार से संचालित हुये कोविड सेंटर व बिछुआ में संचालित हो रहे कोविड सेंटर में भी ऑक्सीजन सिलेंडरो की आवश्यकता है इसी के चलते ऑक्सीजन सिलेंडरों की माँग चौरई विधायक चौधरी सुजीतसिंह द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं सांसद नकुलनाथ से चौरई क्षेत्र के लिये की थी।

           विधायक की माँग पर पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद ने चौरई के कोविड सेंटर के लिये 12 ऑक्सीजन सिलेंडर व बिछुआ में संचालित कोविड सेंटर के लिये 12 ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान किये। जिन्हें चौरई विधायक द्वारा गुरुवार को चौरई स्वास्थ्य विभाग को चौरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एवं बिछुआ स्वास्थ्य विभाग को बिछुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सौपा गया। इस अवसर पर चौरई में ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष बैजू वर्मा, नगर काँग्रेस अध्यक्ष अमित चौरसिया, गोविंद चौधरी व बिछुआ में प्रथ्वीराज ठाकुर, सभापति जनपद पंचायत बिछुआ, इन्द्र जीत पटेल उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस, असलम खान अध्यक्ष प्रेस क्लब, प.अवधबिहारी दुबे मिडीया प्रभारी, विजेंद्र दिक्षीत,रघ्घुमाडेकर, कैलाश यादव, मोनू पवार,राजा काकोडीया, श्रीमती ममता कुलस्ते सी,ई,ओ, डॉ निलेश सिड्डाम तथा दोनों स्वास्थ्य केंद्रों के अधिकारी व डॉक्टर उपस्थित थे। विधायक चौधरी सुजीतसिंह ने इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं सांसद नकुलनाथ को धन्यवाद देते हुये कहा कि इसके अतिरिक्त विधानसभा में संचालित कोविड सेंटरों के लिये जो भी आवश्यकता होगी उसे पूरा कराने का प्रयास उनका रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new