BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जीवनदायिनी मां नर्मदा नदी से चोरी से निकाली जा रही हैं रेत लॉकडाउन का फायदा उठा रहे हैं रेत माफिया... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, April 28, 2021

जीवनदायिनी मां नर्मदा नदी से चोरी से निकाली जा रही हैं रेत लॉकडाउन का फायदा उठा रहे हैं रेत माफिया...

 





रेवांचल टाईम्स :- मंडला आदिवासी बाहुल्य जिला  मंडला मुख्यालय की उपनगरी महाराजपुर से लगे ग्राम मानादेही के किनारे से प्रवाहित जीवनदायिनी मां नर्मदा नदी से रेत माफियाओं के द्वारा एक नए ढंग से रेत की चोरी कर रहे हैं। बता दें कि ग्राम पंचायत मानादेही के सरपंच के घर के पास से नर्मदा नदी तक ट्रैक्टर जाने के लिए रास्ता बनाकर नर्मदा नदी से सीमेंट की बोरी में रेत भर-भर कर नर्मदा नदी के किनारे एक टीले पर लाकर डंप किया जा रहा हैं। डंप करने के बाद रात के अंधेरे में ट्रैक्टर ट्राली में भरकर विक्रय किया जा रहा हैं। जबकि मां नर्मदा नदी से रेत निकालना पूर्णतः प्रतिबंधित हैं। इसके बाद भी रेत माफियाओं के हौंसले इतने बुलंद है कि निडर होकर चोरी से रेत निकाली जा रही हैं। म.प्र. सरकार द्वारा मां नर्मदा नदी को जीवनदायिनी की इकाई में लाया गया हैं,इसके बाद भी मां नर्मदा जी के सीने को रेत माफियाओं के द्वारा छलनी किया जा रहा हैं। ऐसे रेत माफियाओं व ग्राम पंचायत मानादेही के सरपंच सचिव के विरुद्ध भी कार्यवाही होना चाहिए,जिनके संरक्षण में रेत की चोरी हो रही हैं।ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी होती हैं कि उनके ग्राम पंचायत क्षेत्र से रेत की चोरी हो रही हैं और सरपंच सचिव के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही हैं।ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच का पावर व दायित्व इतना होता हैं कि अवैध रूप से रेत से भरे वाहन को जप्त कर संबंधित विभाग को सौंप देना चाहिए। लेकिन इन्हीं के संरक्षण में यह सब खेल चलने के कारण इनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही हैं।जिला प्रशासन को चाहिए कि ऐसे रेत माफियाओं और संबंधित के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करना चाहिए,जिससे भविष्य में मां नर्मदा नदी से रेत न निकाल सकें व अन्य खनिज संपदा की चोरी न कर सकें।

No comments:

Post a Comment