Breaking

revanchal times new

आज से प्रदेश के इन जिलों में लगेगा 24 घंटे का लॉकडाउन, लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण से सख्ती में प्रशासन

 


भोपाल। प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद प्रशासन सख्ती में दिख रहा है। जहां कोरोना से बचाव और रोकथाम के नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है, वहीं कई जिलों में लॉकडाउन लगाया जा रहा है। हालांकि लॉकडाउन या फिर नाइटकर्फ्यू का ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है। पिछले 10 दिनों में रोजाना मिलने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। आज शनिवार राज 10 से प्रदेश के 11 जिलों में 24 घंटे का टोटल लॉकडाउन लगाया जा रहा है।

राजधानी भोपाल सहित इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, सौसर और ग्वालियर सहित 11 जिलों में 24 घंटे के लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। वहीं खरगौन में बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में 2 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। साथ ही छिंदवाड़ा में तीन दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और सौसर में 24 घंटों तक लॉकडाउन रहेगा।

लगभग सभी जिलों में सामने आ रहे मरीज
बता दें कि प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सबसे ज्यादा केस भोपाल और इंदौर में सामने आ रहे हैं। इन शहरों में बढ़ते संक्रमण को लेकर प्रशासन ने भी अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। दोनों शहरों में लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर जागरुक किया जा रहा है। साथ ही लॉकडाउन में जरूरी सामानों की छूट भी दी गई है। गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों में इंदौर में 682, राजधानी भोपाल में 508, संस्कारधानी जबलपुर में 185, ग्वालियर जिले में 115 नए मरीज सामने आए हैं। बता दें कि तमाम प्रयासों के बाद भी कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post