Breaking

revanchal times new

मार्च माह में लांजी क्षेत्र लगेंगे 8 मोतियाबिंद निःशुल्क नेत्र शिविर का होगा आयोजन...



रेवांचल टाइम्स :- महावीर इंटरनेशनल लांजी के तत्वाधान में मोतियाबिन्द शिविर महावीर इंटरनेशनल संकल्प के साथ महावीर इंटरनेशनल लांजी के द्वारा क्षेत्र के 8 गांव में दिनांक 15/03/2021 से प्रारंभ मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया जायेगा। उक्त शिविर प्रातः10.30 प्रारंभ होंगे जो संध्या 4 बजे तक सम्पन्न होंगे। महावीर इंटरनेशनल लांजी क्षेत्र में अंधत्व की बीमारी से पीड़ित असहाय गरिबों एवं जरूरतमंद लोगों का निःशुल्क उपचार करा रहीं है, ताकि वे अपने जीवन को सरलता एवं सहजता से आम इंसान की तरह खुली आंखों से जी सके।

उक्त शिविर 15 मार्च को कारंजा में,16 मार्च को घोटी घुसमारा, 17 मार्च को घंसा, 18 मार्च को डोरली,  19 मार्च को मोहारा, 20 मार्च को देवरबेली, 21 मार्च को चिखलामाली ,22 मार्च को आवा में शिविर का आयोजन किया जायेगा।

उक्त शिविरों का लाभ लेने की अपील की अपील विशाल राउत खोंगल चेयरमैन महावीर इंटरनेशनल लांजी , , प्रवीण उमरे , भरत कालबेले,रामकुमार खरगाल, फनींद्र दुरुगकर,सिद्दीक अंसारी ,अंचल कालबेले, उमाकांत उपराडे ,दुर्गेश तिड़के,विजय कुथे, जग्गनाथ दादू नाकतोड़े , प्रदीप अग्रवाल, तोमेश्वर बापुरे,भानु डोनाडकर , इंद्रकुमार कावड़े,दिनेश बेदरे,संतोष तिड़के, भूपेश कार्रहे, रूपेश बिहोने,डॉ संतोष रतोणे, चंद्रदीप रामटेके बंटी जी अरशद खान, रोहन अस्तने,नंदकिशोर बिलावर,पवन उमरे,दिनेश लांडे, मुकेश कोल्हे,डॉ शैलेन्द्र रतोणे, कुणाल नाकतोड़े  आदि ने की है।


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post