माफिया के विरुद्ध अभियान में मिली सफलता
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि माफिया के विरुद्ध अभियान चलाया गया। विभिन्न तरह के माफिया सक्रिय थे। गुंडागर्दी करने वाले, दादागिरी करने वाले, जमीन पर कब्जा करने वाले, महिलाओं को बहला-फुसलाकर आपराधिक कृत्य करने वाले, अवैध उत्खनन करने वाले, शराब माफिया, चिटफंड कम्पनी के माध्यम से लोगों का पैसा हड़पने वाले अपराधियों के विरुद्ध सरकार ने सख्त कर्रावाई की है। सिर्फ इंदौर में सरकार ने करीब 5 हजार करोड़ रुपये मूल्य के भूखंड सहकारी समितियों से और भू-माफियाओं से वापस दिलवाए हैं। अपराधियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई हैं। उन्हें कारावास में भेजा गया है। वे भागते फिर रहे हैं। यह अभियान जारी रहेगा, हम जनता को राहत देंगे।
Tags
bhajpa
Madhya Pradesh
mafia
mp-cm
news from jabalpur
news in hindi
news-in-hindi
pro madhyapradesh
shivraj
Top
