Breaking

revanchal times new

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों पर लापरवाही बरतने पर खण्ड पंचायत अधिकारी हुए निलम्बित....


रेवांचल टाईम्स :- सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण नहीं करने तथा अपने दायित्वों के समुचित निर्वहन नहीं करने वाले जनपद पंचायत मण्डला के खण्ड पंचायत अधिकारी सतीश कुमार झारिया को कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार 15 मार्च की स्थिति में पंचायत राज में 105 शिकायतें लम्बित रहीं जिसमें 57 शिकायतें एल 4 स्तर पर लम्बित हैं। 2 शिकायतें 300 से अधिक दिवस से लम्बित थीं जिनका संतुष्टिपूर्वक निराकरण नहीं किया गया। इस संबंध में सतीश कुमार झारिया को कारण बताओ नोटिस भी जारी करते हुये 3 दिवस में उत्तर चाहा गया था, निर्धारित समयावधि में इन्होंने अपना प्रतिउत्तर भी प्रस्तुत नहीं किया। जिसे गंभीरता से लेते हुये कलेक्टर हर्षिका द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। निलम्बन अवधि में इनका मुख्यालय उपसंचालक सामाजिक न्याय निर्धारित किया गया है। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new