Breaking

revanchal times new

शासकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं संयोजकों द्वारा निकाली गई जन-जागरूकता रैली अभियान

 




रेवांचल टाइम्स-शासकीय महाविद्यालय मेंहदवानी के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर सात दिवसीय ग्राम पंचायत सारसडोली में चलाया जा रहा है।जिसकी आज 5वां दिवसीय पूर्ण होने जा रहा है। आज छात्र-छात्राओं एवं विशेष संयोजकों द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार पंचायत प्रांगण से ठीक 2 बजे करीब मुख्य मार्ग बाजार चौक से होते हुए गांव का भ्रमण करते हुए खेरमाई एवं बनवासी मोहल्ला होते हुए फिर रैली को पंचायत प्रांगण में समापन की गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण महामारी से बचाव एवं टीकाकरण का विशेष संदेश दिया गया। रैली में नशा मुक्ति, यातायात नियमों, लैंगिक असामान्यता, साफ-सफाई और पर्यावरण प्रदूषण रोकथाम विशयो पर ग्राम वासियों को सचेत करते हुए पूरी लगन के साथ नारेबाजी की गई।साथ ही हेन्डवास से हाथ धोने एवं सेनेटाजर करने का तरीका बताया गया। मास्क वितरण करते हुए अनिवार्य रूप से लगाने की भी सलाह दी गई। रैली में मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने की सलाह दी गई। प्रमुख रूप से छात्र-छात्राओं के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजक डॉ.गौरी सिंह परते, डॉ.सुरेश प्रसाद पाण्डेय, डॉ.अलका अवस्थी,माया कनासे एवं श्रीमती संध्या सिंह उपस्थित रहे। सभी कार्य शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.मनोज कुमार कुशवाहा के मार्ग दर्शन में कराया गया।




रेवांचल टाइम्स मेंहदवानी से शिवरतन कछवाहा की रिपोर्ट।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new