Breaking

revanchal times new

सायरन बजाकर एवं मास्क वितरण कर कोरोना से बचाव के लिए जन-जागरूकता अभियान का किया गया शुभारंभ

 



 रेवांचल टाइम्स :- प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप कोरोना वायरस के संक्रमण से हर किसी व्यक्ति को बचाने के लिए आज 23 मार्च 2021 को काली पुतली चौक बालाघाट में जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के अंतर्गत सायरन बजाकर एवं मास्क का वितरण कर आम जन को कोरोना से बचाने के तीन उपायों मेरी सुरक्षा-मेरा मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और बार-बार साबुन अथवा सेनेटाईजर से हाथ साफ करने को अपनाने का संदेश दिया गया।


     मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कृषि मंत्री एवं वर्तमान विधायक  गौरीशंकर बिसेन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष  रमेश रंगलानी, कलेक दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक  अभिषेक तिवारी, अपर कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए, एसडीएम  के सी बोपचे, नगर पुलिस अधीक्षक कर्णिक श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय, तहसीलदार  रामबाबू देवांगन, थाना कोतवाली के प्रभारी  रोमड़े, गणमान्य नागरिक  संजय खंडेलवाल, सुरजीत सिंह ठाकुर,भारती पारधी, भारत चौधरी, पुलिस के जवान एवं नगर पालिका का अमला उपस्थित था।


     विधायक गौरीशंकर बिसेन ने इस अवसर पर बगैर मास्क के चल रहे लोगों को मास्क का वितरण किया और उन्हें बताया कि मास्क लगाने से ही कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। स्वयं तो मास्क पहने और अन्य लोगों को भी मास्क पहनने के लिए प्रेरित करें। मास्क लगाने के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करें और अपने हाथों को बार-बार साबुन से या सेनेटाईजर से साफ करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new