रेवांचल टाइम्स - जनपद पंचायत केवलारी मैं युवा शक्ति ने किया रक्तदान विंध्यवासिनी सेवा संस्था केवलारी जिला सिवनी के तत्वाधान में सिविल अस्पताल केवलारी मैं अमर शहीदों को याद करते हुए 23 मार्च 2021 को राष्ट्रीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें युवा शक्ति ने अधिक से अधिक मात्रा में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाया।
साथ ही राष्ट्रीय छात्र परिषद ब्लॉक संयोजक केवलारी के शुभम साहू ने भी रक्तदान किया एवं बताया कि मैंने कॉलेज के सभी साथियों को लाकर एवं जहां-जहां मेरे साथी भाई है उनसे संपर्क बनाकर मैंने सभी को रक्तदान करने का आग्रह किया। एवं कार्यक्रम को सफल बनाया।
अखिलेश बन्देवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट



No comments:
Post a Comment