Breaking

revanchal times new

प्रदेश की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा इंटरनेट के लिए 200 रुपए मासिक भत्ता



रेवांचल टाईम्स :- भारत सरकार के द्वारा मध्य प्रदेश के सभी 52 जिलों के 97 हजार 135 आंगनवाड़ी केंद्रों की समय-समय पर जानकारी प्राप्त करने के लिए पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन प्रारंभ की गई है सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने मोबाइल फोन पर भारत सरकार की से पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं ।।


प्रदेश की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन को चलाने के लिए मासिक भत्ता भी मिलेगा प्रदेश में पूर्व से आईसीडीएस और सीएएफ का संचालन करने वाले सभी 16 जिलों की 27 हजार 819 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अप्रैल 2021 से एवं शेष 36 जिलों की 69 हजार 316 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मार्च 2021 से पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन का उपयोग करना होगा।जिसके लिए उन्हें प्रतिमाह 200 रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि जिला कार्यक्रम अधिकारी के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के खाते में भेजी जाएगी ।


केंद्र सरकार से मिलने वाली राशि से सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आवश्यकता अनुसार बेहतर से बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी देने वाले सर्विस प्रोवाइडर का नेट उपयोग कर पोषण ट्रैकर एप संपर्क एप्लीकेशन तथा अन्य विभागीय इंटरनेट से संबंधित कार्य को संपादित कर सकेगी ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new