Breaking

revanchal times new

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामचंद्र कस्बे की पुण्य स्मृति में 198 का हुआ पंजीयन, 60 मोतियाबिंद...


रेवांचल टाईम्स :- महावीर इंटरनेशनल संकल्प के साथ महावीर इंटरनेशनल लांजी के द्वारा क्षेत्र के  ग्राम आवा  में दिनांक 22/03/2021 को मोतियाबिंद शिविर ग्राम के सामुदायिक भवन आवा   में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री रामचंद्र जी का कस्बे  की पुण्य स्मृति में आयोजन किया गया। उक्त शिविर प्रातः10.30 प्रारंभ हुआ जो संध्या 5 बजे तक सम्पन्न हुआ , मनुष्य के शरीर में आंखें सबसे महत्वपूर्ण इंद्रिय हैं, जिनके बिना जीवन की कल्पना भी अधूरी है। बढ़ती उम्र में आंखों में मोतियाबिंद होना आम बात है, लेकिन धन के अभाव में ऑपरेशन न करा पाने से लोग अंधता का दंश झेल रहे है। महावीर इंटरनेशनल लांजी द्वारा अभियान के तहत निशुल्क आपरेशन कराने के लिए हाथ बढ़ाए है, अंधत्व की बीमारी से पीड़ित असहाय गरिबों एवं जरूरतमंद लोगों का निःशुल्क उपचार करा रहीं है, ताकि वे अपने जीवन को सरलता एवं सहजता से आम इंसान की तरह खुली आंखों से जी सके शिविर में 60 मोतियाबिंद के चयनित किया गया साथ ही 198 लोगों का पंजीयन किया गया उक्त शिविर में ग्राम आवा ,चुरली, कुम्हारीकला,मोहझरी ,बोलेगाव, बिंझलगांव ,सिरेगाव, खरेगाव,पोंडी, कुम्हारीखुर्द,सिहारी,दीघोरी, बेनेगाव, उमरी ,सवरिकला, भिमोडी, टेडवा गांवों के लोग उपस्थित हुए और शिविर का लाभ लिया। आयोजन कार्यक्रम ग्राम पंचायत आवा  के विशेष सहयोग रहा समाजसेवी श्रीमति उषा ललित कुमार कबीरे,जी  सरपंच का पूर्ण सहयोग  रहा ।  साथ ही कार्यक्रम में सहयोगी रहे श्री छत्रपाल कस्बे जी,  ललित कबीर जी पूर्व जनपद सदस्य,  भरत कालबेले समाजसेवी , चंद्रशेखर बोरकर सचिव  ,राजेंद्र कालबेले, अशोक कबीरे चुरली,  सुभाष कबीरे, अजय अवसरे, अनिल कबीरे, राधेलाल करायत, दीपक धनवले एवं स्थानीय ग्राम वासी ने सहयोग किया उक्त शिविर में जबलपुर के डॉक्टर की टीम डॉ आतिफ खान ,डॉ मोनू यादव साथ ही चन्द्रदिप बंटी रामटेके, अरशद खान , इंद्रकुमार भूते, स्थानी टीम के द्वारा भी नेत्र विशेषज्ञ की जांच आंखों की जांच की गई शिविर में स्थानीय लोग क्षेत्र के आसपास के लोग इस शिविर का लाभ लिए और आपसे निवेदन है कि ऐसे मोतियाबिंद है जिन्हें को दिखाई नहीं देता है आप इसकी जानकारी महावीर इंटरनेशनल को दें ताकि महावीर इंटरनेशनल आप तक पहुंच कर इस अंधत्व की बीमारी को जड़ से मिटाने के प्रयास को सफल हो सके

उक्त शिविरों में विशाल राउत खोंगल चेयरमैन महावीर इंटरनेशनल लांजी , , प्रवीण उमरे , भरत कालबेले, भूपेश कटरे रामकुमार खरगाल, फनींद्र दुरुगकर,सिद्दीक अंसारी ,अंचल कालबेले, उमाकांत उपराडे ,दुर्गेश तिड़के,विजय कुथे, जग्गनाथ दादू नाकतोड़े ,प्रदीप अग्रवाल, तोमेश्वर बापुरे,भानु डोनाडकर ,इंद्रकुमार कावड़े, दिनेश बेदरे,संतोष तिड़के, भूपेश कार्रहे, रूपेश बिहोने,डॉ संतोष रतोणे,, चंद्रदीप रामटेके बंटी जी

 अरशद खान, रोहन अस्तने,नंदकिशोर बिलावर,पवन उमरे,दिनेश लांडे, मुकेश कोल्हे,डॉ शैलेन्द्र रतोणे,इंद्रकुमार भूते, राधेश्याम नखाते,कुणाल नाकतोड़े  आदि ने की है।


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new