Breaking

revanchal times new

स्टे के बाद भी दबंगता करते हुए श्मशान में किया जा रहा अवैध कब्जा


रेवांचल टाईम्स - ग्राम पंचायत पटेहरा ग्राम टिकरिया तालाब मोहल्ला के पास श्मशान घाट बना हुआ है जिसमें अवधेश सिंगरोरे पिता अशोक कुमार सिंगरौरे ग्राम पटेहरा वाले के द्वारा अवैध कब्जा श्मशान घाट पर किया जा रहा है जिस पर तहसील नारायणगज के द्वारा स्टे आर्डर भी हो चुका है इसके बावजूद भी अपनी दबंग गिरी दिखाकर पक्का निर्माण कार्य करने में जुटा है जिसमें न्यायालय की अवहेलना और अधिकारियों एवं न्यायालय की आंखों में धूल झोंक कर दबंग अपनी दबंग गिरी से अवैध कब्जा एवं निर्माण करने में जुटा है जिसमें समस्त ग्रामवासी एवं ग्राम पंचायत के द्वारा भी नोटिश जारी किया गया इसके बावजूद भी अवधेश के द्वारा अपने दबंग गिरी दिखाकर कार्य करने में जुटा है ऐसा लगता है कि समस्त ग्रामवासी एवं ग्राम पंचायत पटेहरा के सचिव सरपंच की भी नहीं सुनता और इन दबंगों के द्वारा बोला जाता है कि आप लोगों को जहां लगे वहां शिकायत करो हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता और मैं तो अपना पक्का निर्माण करके ही रहूंगा जिसमें ग्राम वासियों को सोचना पड़ रहा है कि हमने तो कलेक्टर तहसीलदार पुलिस अधीक्षक जिला पंचायत मंडला एवं डीएफओ कार्यालय मंडला थाना टिकरिया एवं कालपी रेंज को भी इसकी जानकारी भी दी गई है अभी तक कोई कार्यवाही इस दबंग के ऊपर नहीं हुई है जो अपनी दबंग गिरी से अवैध श्मशान घाट एवं अपनी गुंडागर्दी करके श्मशान घाट में पक्का निर्माण किए जा रहा है कभी रात भर करता है कभी छुट्टियों के दिन भी काम चालू कर लेता है जिसमें अधिकारियों को पता ना चले ऐसा सोच कर छुट्टियों के दिन अपने पक्के निर्माण पर दबंग गिरी दिखा कर कार्य करने में सक्षम रहता है इसमें हम क्या समझें कि शासन की लापरवाही है या दबंग गिरी का समय इसमें समस्त ग्रामवासी एवं शासन प्रशासन एवं ग्राम पंचायत सरपंच सचिव रोजगार सहायक ये सभी भी दबंग से परेशान है मौका देखते ही अपनी दबंग गिरी देखा कर पक्का निर्माण कार्य करने में जुट हुआ है शासन प्रशासन से वही ग्राम वासी जिला प्रशासन गुहार लगाते हैं कि ऐसे दबंग के ऊपर शख़्त से शख़्त कार्रवाई करनी चाहिए जो सार्वजनिक श्मशान घाट टिकरिया पटेरा के बीच बना है उस पर अवैध पक्का निर्माण कर रहा है

Post a Comment

Previous Post Next Post