BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
उपार्जन केन्द्र पर अवैध विक्रय की उपज को रोकने चैकिंग दल हुई गठित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, November 6, 2020

उपार्जन केन्द्र पर अवैध विक्रय की उपज को रोकने चैकिंग दल हुई गठित

रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मण्डला 6 नवम्बर 2020



 कलेक्टर हर्षिका सिंह ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग म.प्र. शासन के निर्देशानुसार खरीफ उपार्जन नीति वर्ष 2020-21 के तहत् पड़ोसी राज्य से जिले के उपार्जन केन्द्र पर अवैध विक्रय हेतु लाई जाने वाली उपज की रोकथाम के लिए चैकिंग दल का गठन कर दिया है। जारी आदेश में थाना प्रभारी मोतीनाला, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी खलौड़ी सीएस परस्ते, हल्का पटवारी खलौड़ी विजय नायक तथा हल्का पटवारी भीमडोंगरी अश्विनी सैलाम को चैकिंग दल में शामिल किया गया है। कलेक्टर ने उक्त दल को निर्देशित किया है कि छत्तीसगढ़ राज्य से जिले के उपार्जन केन्द्रों में अवैध रूप से विक्रय हेतु लाए जाने वाली धान की रोकथाम के लिए उपार्जन कार्य पूर्ण होने तक नियमित रूप से आवश्यक कार्यवाही कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगा।

No comments:

Post a Comment