Breaking

revanchal times new

बालाघाट पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर

रेवांचल टाइम्स - कान्हा नेशनल पार्क के पास परसवाड़ा के कान्हा क्षेत्र से लगे मालखेड़ी के जंगल में बीती रात हुई बालाघाट पुलिस और खटिया मोचा दलम-2 के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला नक्सली का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बीते 6 नवंबर को पुलिस को जानकारी मिली थी नक्सली गांव के आसपास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचे है, जिसके बाद बालाघाट पुलिस और नक्सलियों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। इस वारदात में लगभग 25 से 30 की संख्या में नक्सली दो अलग-अलग जगह में मोर्चा संभाले हुए थे। जिससे निपटते हुए बालाघाट पुलिस ने एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया है


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new