Breaking

revanchal times new

मकान में आग लगने से डेढ़ लाख के नोट सहित गृहस्थी का समान जला, अज्ञात कारणों से लगी आग





रेवांचल टाइम्स:- मकान में अज्ञात कारणों से आग लगने से घर पर रखे डेढ़ लाख सहित गृहस्थी का समान जलाकर खाक हो गया। बरघाट विकासखण्ड के अरी थाना अंतर्गत पिपरिया गांव में शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे जितेंद्र पिता श्यामलाल दशमेर के मकान में आग लगने से मकान की छत जलकर खाक हो गई। आग लगने से डेढ़ लाख रुपये के नोट सहित गृहस्थी का सामान व जेवरात मार्कसीट सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। अज्ञात कारणों से लगी आग से पीड़ित परिवार को करीब 7 लाख रुपये का नुक्सान हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची अरी पुलिस व 100 डायल वाहन ने मौका स्थल पंचनामा बनाया गया। पंचायत पिपरिया सरपंच प्रीति पटले ने पीड़ित परिवार को शासन से हर संभव मदद दिलाने की बात कही।





मार्कसीट सहित जरूरी कागजात जलकर खाक

शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे अज्ञात कारणों के चलते मकान में आग लग गई। आग की तेज लव ने गृहस्थी का सारा मकान जलाकर खाक कर दिया। 100 डायल अरी पुलिस ने बताया है कि पिपरिया निवासी जितेंद्र पिता श्यामलाल दशमेर मकान की छत में अचानक आग लगने से मकान के अंदर रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया है। घर पर रखे डेढ़ लाख रुपये के नोट जलकर खाक हो गए  जरूरी कागजात सहित मार्कसीट फोर व्हीलर गाड़ी के कागजात लाइसेंस राशनकार्ड आधार कार्ड सहित खादय सामाग्री सहित पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। जितेंद्र दशमेर ने बताया है कि शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे अज्ञात कारण से उसके मकान में आग लगने से गृहस्थी का समान सहित डेढ़ लाख रुपये नोट सहित गृहस्थी का सामान जलने से  उसे करीब 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जिसकी सूचना अरी पुलिस को दे दी गई है सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने मौका स्थल पंचनामा बनाया गया। पीड़ित परिवार शासन से मदद की मांग कर रहा है। 


रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post