सिवनी से कटंगी रोड में ओवरलोड गाड़ी चलने के कारण रोड पर गड्ढे हो गए हैं जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है
रेवांचल टाइम्स सिवनी:- आमगांव कटंगी रोड में फिर हुआ हादसा सिवनी से कटंगी रोड में ओवरलोड गाड़ी चलने के कारण रोड पर गड्ढे हो गए हैं।
जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।
आज दिनांक 5 दिन शनिवार 2020 को आमगांव के पास गाड़ियों के लाइट के कारण गड्ढा नजर नहीं आया और मोटरसाइकिल पे सवार व्यक्ति पेड़ में जा टकराए।
जानकारी के अनुसार मेहरा बोड़ी के रहने वाले शिवलाल मरार के बेटी और दामाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए है।
उन्हें जिला चिकित्सा में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment