रेवांचल टाइम्स भोपाल:- अब भोपाल-इंदौर को अब पूरी तरह अनलॉक कर दिया है।
रविवार का लॉकडाउन हटने के बाद दोनों शहरों में रात का कर्फ्यू भी खत्म कर दिया है।
टोटल अनलॉक होने पर अब बसें भी चलने लगेंगी।
भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि बाकि आदेश यथावत रहेंगे। राजधानी में सब कुछ सामान्य दिनों की तरह होगा।वहीं इंदौर में भी इसी तरह रात्रिकालीन कर्फ़्यू को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है।
कलेक्टर मनीष सिंह ने इसकी घोषणा की
167 दिनों बाद दौड़ेंगे बसों के पहिए
टोटल अनलॉक की घोषणा के बाद 167 दिनों से बंद उपनगरीय अंतरप्रांतीय बसों का संचालन शुरू हो चुका है।
आज से प्रदेश में पूरी क्षमता से 38 हजार बसें चलेंगी।
लॉकडाउन की वजह से 25 मार्च से बसें बंद थीं।
सैनिटाइज कर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही बसें चल रही हैं।
हालांकि जितनी सीट उतने यात्री ही सफ़र कर पाएंगे कोई यात्री खड़े होकर सफ़र नहीं करेगा।
वहीं सरकार और बस ऑपरेटरों के बीच टैक्स को लेकर चल रहा गतिरोध खत्म हो गया है।
प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के दौरान का टैक्स माफ़ करते हुए जिस तरह राहत दी उसके बाद अब आज से थमे बसों के पहिए फिर चलने लगे।
इंदौर भोपाल के बीच चार्टर्ड बस सेवा भी शुरू
बसें करीब साढ़े 5 महीने बाद शुरू हुईं है। इसी के साथ शनिवार सुबह 6 बजे से इंदौर-भोपाल के बीच चलने वाली चार्टर्ड बसें शुरू हो गई हैं।
बसों के चलने से प्रदेशवासियों को आवगमन करने में आसानी होगी।
अब बसों के संचालन होने से टैक्सी के महंगे सफर से यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेस्ट्रा और बार भी खुले
कोरोना संक्रमण के बाद किए गए लॉकडाउन से ही बंद होटल रेस्ट्रा और बार फिर से खुलने वाले हैं।
इंदौर में बार होटल रेस्ट्रा को खोलने की इजाजत भी मिल गई है।
होटल पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे और कोई रोक-टोक नहीं होगी।
वही रेस्ट्रा और बार 50 फीसदी क्षमता से चलेंगे।
जबलपुर चालक परिचालक बस एसोसिएशन की हड़ताल की घोषणा
एक ओर जहां प्रदेश में बसें चलने लगी हैं तो वहीं जबलपुर चालक परिचालक बस एसोसिएशन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।
एसोसिएशन 6 तारीख से हड़ताल पर जा रही है।
एसोसिएशन ने मांग की है कि उनका छह महीने का वेतन दिया जाए।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment