Breaking

revanchal times new

टेंट हाउस गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की टीम मौके पर पहुंची, इलाके में मचा हड़कंप

इंदौर। शहर के चंदन नगर थाना इलाके के टेंट हाउस गोदाम में भीषण आग लगी है। आग की लपटो को देख रहवासियों में हड़कंप मच गया। ​लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल की टीम को दी।
जिसके बाद मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि टेंट हाउस गोदाम कॉलोनी के अंदर होने की वजह से फायर की टीम को पहुंचने में समय लग गया।
जिसके चलते आग और फैल गया। इस बीच दमकल के पहुंचने तक रहवासियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। वहीं अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल दमकल की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश की।

Post a Comment

Previous Post Next Post