मंडला- जबलपुर से आए जनपद पंचायत नैनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जी.के.जैन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया ने उन्हें तत्काल होम क्वांरेंटाईन होने के निर्देश दिए। श्री जैन हाल ही में जबलपुर से यात्रा करके कार्य पर उपस्थित हुए हैं। कलेक्टर डॉ. जटिया ने एहतियात के तौर पर उन्हें होम क्वांरेंटाईन होने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अनिवार्य रूप से 14 दिवस तक होम क्वांरेंटाईन में रहना होगा। ऐसी स्थिति में उनको घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। निर्देशों की अवहेलना करते हुए घर से बाहर निकलने पर संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी साथ ही उन्हें शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया जायेगा।
