Breaking

revanchal times new

सिवनी: कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु कलेक्टर ने जिले वासियों से कि अपने घरों में रहने की अपील

सिवनी........

             कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु कलेक्टर ने जिले वासियों से कि अपने घरों में रहने की अपील......


       कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना covid-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु जिले के नागरिकों ने स्वयं जागरूक नागरिक के दायित्वों का पालन करने के साथ अन्य लोगों को भी जागरूक करते हुए पूरी गंभीरता देवता एवं संयम के साथ भरपूर सहयोग प्रदान किया है एवं शासकीय सेवकों द्वारा भी दिन रात मेहनत करते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु लगातार प्रयास एवं कार्यवाही आंकी गई है जिसका सुखद परिणाम है कि हमारे जिले में आज दिनांक तक कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हुआ है जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक चिंहित सामग्रियां वस्तुओं की उपलब्धता हेतु चिन्हित  दुकानों को सतत अनुमति प्रदान की गई।......

              कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग  ने अपील करते हुए दुकानदार एवं नागरिक गण कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करें।...  किसी भी स्थिति में भीड़ एकत्रित ना करें।... भीड़ का हिस्सा ना बने हम सब अवगत हैं की कोरोना वायरस से लड़ने का एक ही सरलतम और प्रभावी उपाय है की..... सभी लोग घर पर रहे और अन्य लोगों को भी घर पर रहने के लिए प्रेरित करें।...  बिना आवश्यक कारणों के घर से बाहर ना निकले। ... घर से बाहर निकलते ही मुंह में गमछा मास्क आदि अनिवार्य रूप से लगाएं।.... सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और अन्य लोगों को भी सोशल डिस्टेंसिंग के पालन हेतु प्रेरित करें।......

    जिला संवाददाता

               अखिलेश बंदेवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट.......

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new