Breaking

revanchal times new

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण बैंक ने काली पट्टी हाथो में बांध कर जताया विरोध


        रेवांचल टाइम्स डिंडोरी। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण बैंक एम्प्लाईज एवं ऑफिसर्स फेडरेशन के निर्देशानुसार डिंडौरी जिला के मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक कर्मियों ने अपने हाथ मे काली पट्टी बांध कर सरकार की श्रम कानूनों के बदलाव का विरोधप्रदर्शन कर अपने दफ्तर में काम किया है।बैंक कर्मियों का आरोप है कि प्रदेश की सरकार लॉक डाउन का फायदा उठाकर श्रम कानूनों में बदलाव किया है वही काम के घण्टो में 8 से बढ़ाकर 12 घण्टे करने का प्रस्ताव कर दिया है।यह कृत्य श्रमिको को पूर्ण गुलाम बनाने जैसा काम प्रदेश की सरकार ने किया  है।

    अमरपुर ब्लाक के निघोरी बैंक कर्मियों का कहना है कि उपरोक्त श्रम विरोधी गतिविधियों के विरोध में देश के दस केंद्रीय टेड यूनियन के राष्ट्रीय स्तर के नेता 22 मई को राजघाट नई दिल्ली पर गांधी समाधी के समक्ष एक दिन की भूख हड़ताल करेंगे।सभी राज्य में संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।अगर सरकार कानून को जल्द वापस  नही लेती है तो सडको पर उतर कर बैंक कर्मी आंदोलन करेंगे।
       विजय कुमार_एम पी स्टेट प्रेजिडेंट,मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण बैंक एम्प्लाईज एवं ऑफिसर्स फेडरेशन।

     रेवांचल टाइम्स से अविनाश टांडिया की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new