Breaking

revanchal times new

मंडला: केंद्रीय इस्पात मंत्री कुलस्ते जहाँ गए, सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाते गए

केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते नहीं कर रहे सोशल डिस्टेंस का पालन नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां जुटाई भीड़ 
                                 
     
       मंडला केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का आगमन हुआ जहाँ मंडला जिले के पिंडरई के ग्राम के कंटेनमेंट क्षेत्र विद्यानगर जहां लगभग 150 गरीब परिवारों को मोनू शेट्टी के द्वारा से लगातार 11 मई से लगातार  परिवारों की मदद की जा रही है इन परिवारों को जरूरत की हर सामग्री मोनू सेठी के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है इसी तर्ज में इस्पात मंत्री इसी कड़ी में इंट्रा क्षेत्र का दौरा किया और मोनू शेट्टी के निवास स्थान पहुंचे जहां करोना योद्धाओ का सम्मान कर एवं गरीब परिवारों को अपने हाथों से  सब्जी एवं राशन सहित जरूरत की हर सामग्री वितरण किए वही केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते क्षेत्र में लगभग 1 घंटे रहे लोगों से एवं कार्यकर्ताओं से मिलते जुलते रहे और महामारी की जानकारी लेते रहे लेकिन वह सोशल डिस्टेंस का पालन करना भूल गए या यूं कहें कि इनके द्वारा सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई गई

 एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री देश की जनता से सोशल डिस्टेंस का पालन करने कि बार-बार अपील कर रहे हैं निवेदन भी कर रहे हैं इनकी अपील को जनता ने सराहा और पालन कर भी रही है लेकिन उनके ही मंत्री सोशल डिस्टेंस की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं यह कि यह कितना उचित है क्या यह नियम सिर्फ आम जनता या गरीब परिवारों के लिए है या विक्रेता दुकानदारों इनके लिए ही यह नियम बनाए गए अगर यह नियम सभी के लिए है पूरे देश में लागू है तो फिर क्या वजह है केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ा रहे पिंडरई के विद्यानगर मैं जिस तरह की तस्वीर सामने आई है भाई वाकई शर्मनाक कम से कम मंत्री जी को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए था तभी तो आम जनता भी सोशल डिस्टेंस का पालन करेगी इस बीच पुलिसकर्मी चिकित्सक पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं आम जनता मौजूद रही  इनकी मौजूदगी मैं सोशल डिस्टेंस का पालन नही करते नजर आए और मंत्र जी कार्यक्रम में अनेक लोग तो ऐसे भी थे जो मास्क भी नहीं लगाए हुए थे।
 
     रेवांचल टाइम्स से प्रमोद धनंगर  के साथ शैलेश सिगरोरे की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new