BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विधायक औऱ उनकी टीम ने किया बिछिया विधानसभा और 6 गांवों को सैनिटाइज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, May 23, 2020

विधायक औऱ उनकी टीम ने किया बिछिया विधानसभा और 6 गांवों को सैनिटाइज

विधायक औऱ विधायक की टीम ने किया बिछिया विधानसभा के 6 और गांवों को किया गया सैनिटाइज


          मण्डला - देश मे लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों और जिले के मजदूरों की लगातार घर वापसी को देखते हुए बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा ने अपने स्वयं के संसाधनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के श्रमदान से सम्पूर्ण बिछिया विधानसभा क्षेत्र में 15 मई से वृहद सैनिटाइजेशन अभियान शुरू किया है। इसी के तहत बुधवार 20 मई को ग्राम जगनाथर, 21 मई को बोकर एवं 23 मई को मोतीनाला, भाईबहननाला, मुरकुटा व मंगली में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इस दौरान सभी मंगली चेकपोस्ट सहित शासकीय कार्यालयों, अस्पतालों व मुख्य बाजार व लोगों के घरों को सैनिटाइज करने का कार्य किया गया। इस दौरान अरविंद कुशराम, बिंदु जायसवाल, बिरजू नायक, मायाराम, रामु भासन्त, अशोक बंजारा, ईश्वर धुर्वे, खुदीराम धुर्वे, कृष्णा मरावी, गणेश झारिया, पिंटू सैयाम सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सैनिटाइजेशन के इस अभियान के अंतर्गत अगले क्रम में ग्राम रामनगर, खिरहनी नकावल आदि ग्रामों में सैनिटाइजेशन किया जाएगा। विधायक श्री पट्टा ने इस अभियान में आम नागरिकजनों से भी श्रमदान देकर सहयोग देने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment