Breaking

revanchal times new

नैनपुर: पेंटिंग बनाकर दिया कोरोना से बचने का संदेश


नैनपुर नगर में खेलकूद परिषद के युवाओ द्वारा पेंटिंग के माध्यम से कोरोना से बचने का दिया जा रहा संदेश  

नैनपुर-  नैनपुर तहसील क्षेत्र में लोग तरह-तरह से कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के लोग एक और नियमित तौर से लोगों को जागरूक कर रहे हैं और घरों में रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सामाजिक संगठन भी अपने-अपने तरीके से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित गेट पर चित्रकार सुजीत कुमार शुक्ला व राजा कुमार ने पेंटिंग बनाकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि घरों में रहे और सुरक्षित रहें। इस दौरान शेषु माहुले,प्रदीप समुंदे, बबला,नितिन ठाकुर एवं साथी युवाओ ने भी लोगों को कोरोना बचने का आह्वान किया, साथ ही घरों में रहने की अपील की। इस दौरान नैनपुर खेलकूद परिषद के सभी साथियों ने प्रण किया कि हम अपने कार्य के प्रति सदा सजग रहेंगे चाहे प्रस्थिति जैसी भी हो।
रिपोर्ट 
राजा विश्वकर्मा 

यह भी पढ़ें 

मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप के बिना दिल्ली में किसी को भी घुसने न दें



केंद्रीय कर्मचारियों का डीए फ्रीज करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती


दिल्ली के बाद पांच और राज्य बढ़ाना चाहते हैं लॉकडाउन, सोमवार को ले सकते हैं फैसला


मन की बात- देश का हर नागरिक वायरस के खिलाफ लड़ रहा है लड़ाई : पीएम मोदी


लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए सोनिया ने दिए प्रधानमंत्री को पांच सुझाव


शिवराज सरकार ने महिलाओं को सौंपा मास्क बनाने का जिम्मा, एक मास्क के मिलेंगे 11 रुपये


इरफान खान की मां का जयपुर में निधन, लॉकडाउन में घर से दूर फंसे हैं एक्टर

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new