बड़ी संख्या में शामिल हो रहे सामाजिक जन, जगह-जगह हो रहा स्वागत
प्रातः काल प्रभात फेरी में श्री गुरुनानक देव जी की प्रतिमा के साथ प्रभात फेरी अलग- अलग दिनों में निर्धारित मार्ग में जाकर भक्ति का संदेश दे रही है,इसमें शामिल संगत के द्वारा गुरु नानक देव जी की गुरबाणी एवं गुरु जयकारे लगाए जा रहे हैं, जगह-जगह प्रभात फेरी का स्वागत किया जा रहा है, स्वागत के साथ परिवारों के द्वारा आराध्य देव श्री गुरुनानक देव जी की पूजा अर्चना की जा रही है एवं भाई साहब हरनाम उदासी के द्वारा घरों में जाकर सुख शांति के लिए अरदास की जा रही है।
प्रभात फेरी निर्धारित मार्ग से होते हुए पुनः श्री गुरुद्वारा साहिब में आरती,पूजा,अरदास एवं सभी परिवारों की सुख शांति की कामना के साथ संपन्न हो रही है,इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुरुष महिलाएं एवं बच्चे शामिल हो रहे हैं,प्रभात फेरी के समापन पर रोजाना महाप्रसादी का वितरण किया जा रहा है।
*साप्ताहिक पाठ हुआ प्रारंभ*
गोप अष्टमी के अवसर पर स्थानीय श्री गुरुद्वारा साहिब में पंडित रानू नाथ शर्मा की उपस्थिति में विधिवत रूप से पूजन अर्चन के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का साप्ताहिक पाठ का आरंभ किया गया। सामाजिक जनों की सहभागिता से नियमित रूप से पाठन किया जाएगा।
