Breaking

revanchal times new

मानव उत्थान समिति के सेवादारों ने संभाली झाड़ू, मंदिर और अस्पताल परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

मानव उत्थान समिति के सेवादारों ने संभाली झाड़ू, मंदिर और अस्पताल परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

सतपाल महाराज की प्रेरणा से दो दर्जन से अधिक सेवादारों ने किया श्रमदान, 10 अक्टूबर तक जारी रहेगा अभियान

दैनिक रेवांचल टाइम्स – बजाग। सतपाल महाराज की प्रेरणा से मानव उत्थान समिति के बैनर तले बुधवार को उनके शिष्यों एवं सेवादारों ने नगर में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान करीब दो दर्जन से अधिक सेवादार हाथों में झाड़ू लेकर स्वच्छता का संदेश देते नजर आए।



सेवादारों ने बस स्टैंड के समीप स्थित नर्मदा मंदिर परिसर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में करीब दो घंटे तक श्रमदान कर साफ-सफाई की। इस दौरान परिसर में जमा कचरे को एकत्रित कर उचित स्थान पर पहुंचाया गया।

स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक

अभियान के दौरान सेवादारों ने आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और साफ-सुथरा वातावरण स्वस्थ समाज के लिए आवश्यक है। सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई से गंदगी दूर होने के साथ बीमारियों की रोकथाम में भी मदद मिलती है।

10 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

सेवादारों के अनुसार स्वच्छता अभियान 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक निरंतर चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने के लिए समाज को प्रेरित करना है।

स्वच्छता का संदेश: सेवादारों ने आमजन से भी अभियान से जुड़ने और स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new