Breaking

revanchal times new

जुन्नारदेव में रेलवे ब्रिज के नीचे मिला 24 वर्षीय युवक का शव, सीढ़ियों से गिरने की आशंका

दैनिक रेवाँचल टाईम्स

जुन्नारदेव में रेलवे ब्रिज के नीचे मिला 24 वर्षीय युवक का शव, सीढ़ियों से गिरने की आशंका

रेवांचल टाइम्स, जुन्नारदेव।

जुन्नारदेव में रेलवे ब्रिज के नीचे मिला 24 वर्षीय युवक का शव, सीढ़ियों से गिरने की आशंका

नगर के वार्ड क्रमांक 16 में रेलवे ब्रिज के नीचे 25 अक्टूबर की रात 24 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर जुन्नारदेव पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक को ब्रिज की सीढ़ियों से गिरने के कारण चोट लगने की आशंका है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

आफताब उर्फ गुल्लू के रूप में हुई पहचान

पुलिस मर्ग सूचना के अनुसार, मृतक की पहचान आफताब उर्फ गुल्लू, पिता जावेद खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 12, चंद्रशेखर स्कूल के पास, जुन्नारदेव के रूप में हुई है। घटना रात करीब 12:30 बजे की बताई गई है।

शादी से लौटने पर घर के सामने पड़ा दिखा युवक

दस्तावेज में दर्ज जानकारी के मुताबिक, रेलवे ब्रिज के पास वार्ड क्रमांक 16 में रहने वाले याकूब खान ने बताया कि 24 अक्टूबर को वह अपने परिवार के साथ बड़कुही में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात लौटने पर उन्हें घर के सामने एक व्यक्ति पड़ा दिखाई दिया। रोशनी में देखने पर उसकी पहचान आफताब उर्फ गुल्लू के रूप में हुई।

इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस वाहन से युवक को शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मर्ग कायम, हर पहलू से जांच

पुलिस ने मर्ग क्रमांक 82/26 के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी जे. मसराम के अनुसार, घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस युवक की मौत की परिस्थितियों और वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

दैनिक रेवाँचल टाईम्स

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new