Breaking

revanchal times new

तलवारबाजी में छिंदवाड़ा की बेटियों ने जीते 10 पदक, प्रिंसी बन्देवार का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

दैनिक रेवाँचल टाईम्स

तलवारबाजी में छिंदवाड़ा की बेटियों ने जीते 10 पदक, प्रिंसी बन्देवार का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

दास्तां खुशियों की

तलवारबाजी में छिंदवाड़ा की बेटियों ने जीते 10 पदक, प्रिंसी बन्देवार का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

छिंदवाड़ा। जनजातीय कार्य विभाग छिंदवाड़ा की बालिका खिलाड़ियों ने भोपाल में 22 से 26 अक्टूबर तक आयोजित शालेय राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में 10 पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव की 12 बालिका खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और 2 सिल्वर तथा 8 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा कु. प्रिंसी बन्देवार का एसजीएफआई राष्ट्रीय स्तर की तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

मिनी, जूनियर और सीनियर वर्ग में जीते पदक

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सत्येंद्र सिंह मरकाम के निर्देशन में संचालित खेल गतिविधियों के अंतर्गत जिले की 12 बालिका खिलाड़ियों ने इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता की। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक हासिल किए।

प्रतियोगिता में मिनी वर्ग की खिलाड़ियों ने ब्रॉन्ज मेडल जीते, जबकि जूनियर एवं सीनियर बालिका खिलाड़ियों ने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव की खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने विभाग की खेल गतिविधियों और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के प्रयासों को भी नई पहचान दी है।

प्रिंसी बन्देवार राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगी प्रतिभा

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कक्षा 12वीं की छात्रा कु. प्रिंसी बन्देवार का एसजीएफआई राष्ट्रीय स्तर की तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उनकी यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव का विषय है और अन्य छात्राओं को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

विशेष खेल कार्ययोजना के सकारात्मक परिणाम

जनजातीय कार्य विभाग छिंदवाड़ा के वार्षिक खेल कैलेंडर के अनुसार खिलाड़ी लगातार विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। विभाग के डीएसओ अनुरोध शर्मा ने बताया कि इस सत्र में विद्यार्थियों की खेल उपलब्धियां विगत सत्रों की तुलना में बेहतर रही हैं। विभाग ने इस वर्ष विशेष कार्ययोजना तैयार कर उस पर कार्य किया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

बालिका खिलाड़ियों की उपलब्धि पर सहायक आयुक्त सत्येंद्र सिंह मरकाम, सहायक संचालक एल.के. मिश्रा, बीईओ ओ.पी. जोशी, मनीष चतुर्वेदी, प्राचार्य चंद्रशेखर दीक्षित एवं व्यायाम शिक्षकों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

दैनिक रेवाँचल टाईम्स

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new