Breaking

revanchal times new

सांसद बंटी विवेक साहू ने वार्ड को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा रखने का दिलाया संकल्प




सांसद ने छिंदवाड़ा शहर के वार्ड क्रमांक 48 के बूथ क्रमांक 12 में स्थित पंचवटी पार्क में किया पौधारोपण

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा|सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा छिंदवाड़ा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से प्रतिदिन सुबह दोपहिया वाहन से ही शहर के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर वहा स्थित पार्कांें एवं खुले स्थानों पर पौधरोपण किया जा रहा है। साथ ही जनसंवाद के माध्यम से नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने की अपील की जा रही है।

इसी क्रम में सोमवार की सुबह सांसद  साहू ने दोपहिया वाहन से ही छिंदवाड़ा नगर के वार्ड क्रमांक 48 के बूथ क्रमांक 12 में स्थित पंचवटी पार्क में पहुंचकर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों के साथ पौधरोपण किया। इस अवसर पर सांसद साहू ने वार्डवासियों को उनके वार्ड को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा रखने का संकल्प भी दिलाया है। इस दौरान सांसद ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी की। उन्होंने वार्डवासियों से कहा कि आइए हम सभी मिलकर एक पौधा लगाएं और अपने वार्ड व छिंदवाड़ा को और भी अधिक हरा-भरा बनाएं। इस दौरान सांसद साहू ने बूथ अध्यक्ष राजेश वाईकर के निवास स्थान में कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए संगठन को लेकर बात की और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए अपने सुझाव भी दिए।


इस दौरान भाजपा गुलाबरा नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोलिया, उपाध्यक्ष श्रीमती ममता डोंगरे, नीरज वर्मा, मंडल मंत्री विशाल कराड़े, मीडिया प्रभारी शक्ति सिंह चौधरी, ईश्वर सिंह चौरिया, बूथ अध्यक्ष अंकुर बिसंदरे, महामंत्री पंकज साहू, कमल वाजपेई, विकास बिसंदरे, रामलखन दीक्षित, चौतराम पाल, पी.एस. चौधरी, एस.एन. जोशी, आर.के. नंदनवार, रामशंकर साहू, मोहन सहसवार, महेश चंद्र बड़ोनिया, के.के. यादव, विजेन्द्र भार्गव, मनीष तिवारी, देवीचंद सूर्यवंशी, अरुण चंदेल, एस.पी. मालवीय, नानकराम आठनकर, सुरेन्द्र सूर्यवंशी, संजू साहू, जितेन्द्र सूर्यवंशी, दिनेश टांडेकर, सुखपाल सिंह मरकाम, अमर सिंह मरावी, प्रकाश सूर्यवंशी, शत्रुघ्न साहू सहित वार्डवासी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post