Breaking

revanchal times new

मानदेय भुगतान, कटौती रोकने और अनुभवी अतिथि शिक्षकों के समायोजन समेत 5 प्रमुख मांगें

दैनिक रेवाँचल टाइम्स | मंडला | अतिथि शिक्षक

लंबित मुद्दों के शीघ्र निराकरण के लिए फिर एसी को लिखा ध्यानाकर्षण पत्र

मानदेय भुगतान, कटौती रोकने और अनुभवी अतिथि शिक्षकों के समायोजन समेत 5 प्रमुख मांगें

दैनिक रेवाँचल टाइम्स | मंडला। जिले के अतिथि शिक्षकों की स्थानीय एवं लंबे समय से लंबित मांगों और समस्याओं के शीघ्र निराकरण को लेकर 10 सितंबर को सहायक आयुक्त को एक बार फिर ध्यानाकर्षण पत्र लिखा गया है।

कई बार आवेदन और ज्ञापन, फिर भी समाधान का इंतजार

संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर पूर्व में भी कई बार आवेदन, ज्ञापन एवं पत्राचार किया जा चुका है। इसके बावजूद आश्वासन के अलावा अब तक संतोषजनक समाधान नहीं हो सका है।

अतिथि शिक्षकों ने फिर उठाईं 5 प्रमुख मांगें
मानदेय से लेकर अनुभव के बोनस अंक और समायोजन तक का मुद्दा
1. महीनों से लंबित मानदेय का भुगतान

अतिथि शिक्षकों का महीनों से लंबित मानदेय शीघ्र जारी करने की मांग की गई है।

2. मानदेय में कटौती न हो

संगठन ने मांग रखी है कि अतिथि शिक्षकों के मानदेय में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की जाए।

3. हर महीने निर्धारित तारीख पर भुगतान

मानदेय भुगतान की निश्चित तारीख तय कर प्रत्येक माह समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

4. अनुभव के आधार पर मिले बोनस अंक

अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में पूर्व अनुभव को महत्व देते हुए बोनस अंक प्रदान करने की मांग रखी गई है।

5. अनुभवी अतिथि शिक्षकों का हो समायोजन

भर्ती प्रक्रिया से बाहर होते जा रहे अनुभवी अतिथि शिक्षकों के समायोजन की व्यवस्था किए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है।

समाधान नहीं हुआ तो संगठन बनाएगा आगामी रणनीति

अतिथि शिक्षक परिवार मंडला के जिला अध्यक्ष पी.डी. खैरवार ने बताया कि यदि लंबित मांगों और समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया, तो संगठन आगामी रणनीति पर विचार करने के लिए बाध्य होगा।

“आश्वासन नहीं, अब लंबित समस्याओं का समाधान चाहते हैं अतिथि शिक्षक”
पत्र प्रेषक:
पी.डी. खैरवार
जिला अध्यक्ष, अतिथि शिक्षक परिवार, मंडला
दैनिक रेवाँचल टाइम्स | मंडला
अतिथि शिक्षक | मानदेय | समायोजन | शिक्षा विभाग | मंडला

Post a Comment

Previous Post Next Post