Breaking

revanchal times new

राज्य स्तरीय शालेय खेलों में रोमांचक मुकाबले: वुशू बालिका वर्ग में इंदौर का दमदार प्रदर्शन, ग्रीकोरोमन कुश्ती में उज्जैन आगे

दैनिक रेवाँचल टाईम्स | जबलपुर

राज्य स्तरीय शालेय खेलों में रोमांचक मुकाबले

वुशू बालिका वर्ग में इंदौर का दमदार प्रदर्शन, ग्रीकोरोमन कुश्ती में उज्जैन आगे

जबलपुर। 70वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत जबलपुर में वुशू और कुश्ती के मुकाबलों का रोमांच जारी है। प्रतियोगिता 21 से 25 सितंबर तक आयोजित की जा रही है। इसमें प्रदेश के 9 संभागों से चयनित करीब 790 खिलाड़ी और ऑफिशियल्स सहभागिता कर रहे हैं।

वुशू 17 वर्ष बालिका वर्ग के नतीजे
वजन वर्ग प्रथम द्वितीय तृतीय
45 किग्रा दीक्षा इश्के — इंदौर मिष्ठी नामदेव — ग्वालियर इशिका — रीवा, श्रुति — जबलपुर
48 किग्रा दिया सतनामी — इंदौर अश्वनी — उज्जैन प्राची केवट — रीवा, मंगला गजोदिया — भोपाल
52 किग्रा रिचा — उज्जैन नैंसी पटेल — रीवा मुस्कान मीना — भोपाल, सुमरवती धुर्वे — जनजातीय कार्य विभाग
56 किग्रा शिवानी मीणा — भोपाल नेहा डे — इंदौर ईसा चक्रवर्ती — रीवा, पूर्ति कलमोदिया — उज्जैन
60 किग्रा शिवानी — रीवा यामिनी शर्मा — ग्वालियर भाग्यलक्ष्मी — इंदौर, अंजलि कुमावत — उज्जैन
ग्रीकोरोमन कुश्ती में उज्जैन आगे

17 वर्ष बालक ग्रीकोरोमन कुश्ती के अब तक खेले गए मुकाबलों में उज्जैन संभाग के खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रभावी रहा। उपलब्ध परिणामों के अनुसार उज्जैन तीन गोल्ड के साथ आगे और जबलपुर दो गोल्ड के साथ दूसरे स्थान पर बताया गया है।


वजन वर्ग प्रथम द्वितीय तृतीय
48 किग्रा सत्येंद्र — उज्जैन वंश राठौर — भोपाल अश्विन — जबलपुर, हंसराज — इंदौर
60 किग्रा नैतिक — इंदौर अरुण — ग्वालियर मोगेश — उज्जैन, अरहम दानिश — जबलपुर
80 किग्रा बलराम मिश्रा — ग्वालियर आरव — उज्जैन आनंद — रीवा

दो अलग-अलग मैदानों पर मुकाबले

कुश्ती फ्रीस्टाइल 17 वर्ष बालक-बालिका एवं ग्रीकोरोमन 17 वर्ष बालक वर्ग के मुकाबले एमएलबी स्कूल के इनडोर हॉल में आयोजित किए जा रहे हैं। वुशू के मुकाबले रानीताल खेल परिसर स्थित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के बैडमिंटन हॉल में हो रहे हैं।

खिलाड़ियों के लिए शहर के 15 शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में पृथक-पृथक आवास व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों और ऑफिशियल्स को आवास से प्रतियोगिता स्थल तक पहुंचाने के लिए कुल 28 बसों की व्यवस्था की गई है।

आयोजन में जुटी पूरी टीम

प्रतियोगिता के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी गौतम बर्वे, जिला क्रीड़ा अधिकारी मधुमिता हाजरा, भोपाल से ऑब्जर्वर अनिल गुप्ता, मनोज दुबे, कोच मनोज गुप्ता, डीके गुप्ता, प्राचार्य माधुरी साठे, शाकिर नूर, अजय रजक, सुधीर अवधिया, दिनेश गौड़, अनुज दीक्षित, प्रियंका खरे, आशाराम झारिया, आश्विन शुक्ला, भारत सिंह, आनंद निषाद, शिखा ठाकुर और चंद्रशेखर स्वामी सहित आयोजन से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

दैनिक रेवाँचल टाईम्स | 70वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता | जबलपुर

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new