Breaking

revanchal times new

छिंदवाड़ा में भाजपा की मासिक बैठक संपन्न: 'सेवा संकल्प अभियान' के जरिए बूथ स्तर पर जनसेवा का आह्वान





रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा|जिला भाजपा कार्यालय में सोमवार को आयोजित मासिक बैठक एवं 'सेवा संकल्प अभियान' की जिला कार्यशाला में गत माह की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' की विस्तृत रूपरेखा तय की गई।

​कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया

आदित्य बबला शुक्ला जिला संगठन प्रभारी उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए अभियानों को औपचारिकता से परे बूथ स्तर तक ले जाने और जनसेवा को संकल्प के रूप में अपनाने का आह्वान किया।

​विवेक बंटी साहू सांसद उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और प्रत्येक बूथ तक पहुंचकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा कार्यों का लाभ पहुंचाने की अपील की।

​शेषराव यादव जिला अध्यक्ष उन्होंने कहा कि सेवा भाजपा की कार्यसंस्कृति का मूल आधार है और इस अभियान के तहत पूरे जिले में व्यापक जनभागीदारी से जनकल्याणकारी कार्य किए जाएंगे।

​राजा कमलेश प्रताप शाह विधायक, अमरवाड़ा उन्होंने सेवा अभियानों के माध्यम से वंचित व जरूरतमंद वर्गों से जुड़ाव को और मजबूत करने पर जोर दिया।

​कार्यशाला में जिला महामंत्री एवं अभियान संयोजक कमलेश उइके ने पीपीटी  के जरिए मंडल व बूथ स्तर की कार्ययोजना पेश की।

राजनीतिक प्रस्ताव का वाचन जिला महामंत्री विजय पांडे ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन भारत घई एवं आभार प्रदर्शन अभिलाष गौहर द्वारा किया गया।

​इस अवसर पर ज्योति डेहरिया, पूर्व विधायक रमेश दुबे, अमिता बरहैया सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post