‘सेवा से संकल्प’ में रंगों से सजा संदेश, महर्षि विद्या मंदिर के विजेता विद्यार्थी सम्मानित
राष्ट्र प्रेम, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा को विद्यार्थियों ने कैनवास पर उकेरा
छिंदवाड़ा। नागपुर रोड स्थित सीबीएसई संबद्ध शिक्षण संस्थान महर्षि विद्या मंदिर में ‘सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विशेष चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता और सेवा भाव को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सौम्या चरपे ने प्रथम स्थान, गौरी अल्डक ने द्वितीय स्थान तथा प्रेरणा चौबितकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को उनकी रचनात्मक प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्राचार्या सुश्री श्रद्धा श्याममोहन त्रिपाठी ने बताया कि विद्यार्थियों ने अपनी तूलिका और रंगों के माध्यम से सेवा, परस्पर सहयोग, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक तकनीक और राष्ट्र प्रेम जैसे विषयों पर सुंदर कलाकृतियां प्रस्तुत कीं।
पुरस्कार वितरण के अवसर पर रोशन शिंगनापुरे, प्राचार्या श्रद्धा श्याममोहन त्रिपाठी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और निरंतर रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की कलाकृतियों ने रचनात्मकता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी, पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और राष्ट्र प्रेम की भावना को भी अभिव्यक्त किया।
छिंदवाड़ा | शिक्षा | चित्रकला प्रतियोगिता | सेवा से संकल्प
.png)