Breaking

revanchal times new

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के युवा मोर्चा नैनपुर नगर अध्यक्ष बने सुजीत कुमार प्रजापति, समर्थकों में खुशी की लहर



दैनिक रेवांचल टाइम्स – मंडला, नैनपुर।गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा सुजीत कुमार प्रजापति को युवा मोर्चा नैनपुर नगर अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनकी नियुक्ति को संगठन के प्रति वर्षों से किए गए समर्पित कार्य, सामाजिक सक्रियता एवं नेतृत्व क्षमता का सम्मान माना जा रहा है।




नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, अधिवक्ताओं तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सुजीत कुमार प्रजापति को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन न केवल नगर बल्कि जिले एवं प्रदेश स्तर पर भी अधिक मजबूती के साथ अपनी पहचान स्थापित करेगा।


शुभचिंतकों ने कहा कि सुजीत कुमार प्रजापति सदैव सामाजिक सरोकारों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता और सक्रिय कार्यशैली का लाभ निश्चित रूप से पार्टी और समाज दोनों को मिलेगा। उन्होंने आशा जताई कि वे युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए उनके अधिकारों, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावी नेतृत्व प्रदान करेंगे।


इस अवसर पर मित्रों, अधिवक्ताओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पमालाओं से स्वागत कर मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया। क्षेत्रवासियों ने इसे नैनपुर के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह नियुक्ति युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new